अब बीजेपी नेता ने साधा सैफ पर निशाना, कहा- 'तुर्क भी तैमूर को क्रूर मानते थे लेकिन कुछ लोग बेटे...'

अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में इतिहास के तथ्यों को लेकर की गई छेड़छाड़ खतरनाक है। सैफ ने कहा कि मेरा मानना है कि इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और शायद इससे पहले नहीं थी। सैफ अपने इस बयान के बाद लगातार ट्रोल हो रहे हैं। तारिक फतेह के बाद अब बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने उन्हें निशाने पर लिया है।


मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'तुर्क भी तैमूर को क्रूर मानते थे लेकिन कुछ लोग अपने बच्चों का नाम तैमूर के नाम पर रखते हैं।' बता दें तैमूर के नाम को लेकर विवाद पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उनके नाम को लेकर सवाल उठ चुके हैं। बता दें कि तैमूर लंग एक तुर्क शासक था। तैमूर ने 14वीं सदी में दिल्ली और कश्मीर में जमकर लूटपाट की थी। तैमूर के लिए लूट और क़त्लेआम मामूली बातें थीं। लेकिन करीना ने नाम को लेकर उठे विरोध के बाद कहा था- मुझे इस नाम का मतलब पंसद आया इसलिए मैंने अपने बेट का नाम तैमूर रखा।