गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी की रैली.. उमड़ा जन सैलाब,लोगों में जमकर उत्साह दिखा

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाजपाइयों की हजारों की संख्या में उमड़ी रही। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के इस महारैली में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और लोग पहुंचे थे।


रैली को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा। एमपी इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रही रैली को मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ सांसद रवि किशन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने भी संबोधित किया।