इसरो प्रमुख बोले, गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं

बंगलूरू l भारत के महत्वकांक्षी अभियान गगनयान मिशन पर बंगलूरू में बोलते हुए इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा कि गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं है, यह मिशन हमें दीर्घकालिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करता है। 


इसरो प्रमुख ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वैज्ञानिक खोज, आर्थिक विकास, शिक्षा, तकनीकी विकास और प्रेरक युवा सभी राष्ट्र के लिए लक्ष्य बन रहे हैं।  मानव अंतरिक्ष उड़ान इन सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सही मंच प्रदान करती है।