नई दिल्ली। दिल्ली में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग पर राजनीति शुरू हो गई है। एक समय मुख्यमंत्री केजरीवाल के 'दोस्त' रहे कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर इशारों ही इशारों में गंभीर आरोप लगाया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के..!
दिल्ली में अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं में अरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार पर सबूतों को जलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने 'सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के..!' ट्वीट कर इसके साथ दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग से जुड़ी एक खबर का लिंक शेयर किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने का तोहफा कुछ समय पहले ही दिया था। इस पर कई पार्टियों ने दिल्ली सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।