रात में पाला, सुबह कोहरा, सर्दी जनजीवन पर भारी, ठिठुरन बरकरार, बर्फीली हवाओं का सितम जारी

मेरठ


बारिश के बाद कोहरा और सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। 

रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में अच्छी धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोग इसका लाभ नहीं उठा पाए। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा मौसम में बदलाव आएगा। 


मेरठ में रविवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा मौसम में बदलाव आएगा।

कुछ इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। 30 जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं हवा की रफ्तार बढ़ने से मेरठ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बढ़ा है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 192 दर्ज किया गया।