सीएए के समर्थन में राजनाथ सिंह की रैली आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

मेरठ:  आज को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में मेरठ सहित छह जनपदों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।


राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रैली में शिरकत करेंगे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं एनएसजी के एडिशनल एसपी प्रदीप सिंह नेगी ने भी सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों से जानकारी ली।