दिल्ली चुनाव: राष्ट्रपति कोविंद ने मतदान किया

नई दिल्ली


दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की ताकत दिखाने के लिए राजधानी के मतदाता सुबह आठ बजे से ही कतार में खड़े हैं। सभी 70 सीटों पर आज एक साथ मतदान हो रहा है। न केवल आम जनता, बल्कि तमाम नेता-राजनेता भी आज लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय स्थित बूथ में मतदान किया।