डिफेंस एक्सपो के अंतिम दिन जवानों के पराक्रम ने किया रोमांचित, उमड़ा जनसैलाब

 लखनऊ। डिफेंस एक्सपो में वृंदावन और गोमती किनारे भारी जन सैलाब उमड़ा। लंबी कतारें लगीं और अव्यवस्थाएं भी रहीं लेकिन इन पर लोगों का जोश भारी पड़ गया। वृंदावन में तेजस ने लोगों में रोमांच भरा। दर्शकों के सामने से जब तेजस गुजरा तो उनकी थकान मिट गई और तेजस की कलाबाजियां देखकर रोंगटे खड़े हो गए। वहीं पैरा कमांडो व सेना के पराक्रम को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।


शनिवार व रविवार को एक्सपो में दर्शकों की एंट्री फ्री रही। एक्सपो में एयरफोर्स व आर्मी की ओर से प्रदर्शन किया जाना था। लिहाजा दर्शकों का हुजूम सुबह से ही उमड़ने लगा। दोपहर तक स्थिति यह दर्शक दीर्घा पूरी तरह भर चुकी है। 


दर्शक एक्सपो परिसर से ही शो का लुत्फ लेने के लिए डटे रहे। धूप व थकान से दर्शकों को परेशानी हुई। पर, जैसे ही लड़ाकू जहाज तेजस की गड़गड़ाहट आसमान में गूंजी तो उनका रोमांच बढ़ गया। तेजस ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज करतब दिखाए।


इसी क्रम में सेना की ओर से युद्घस्थल के माहौल का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सेना ने अपने  सेना ने अपने शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन किया।