डिफेंस एक्सपो में दिखेगा यूपी पुलिस का रुतबा

लखनउ। डिफेंस एक्सपो में यूपी पुलिस का भी स्टाल लगाया गया है। यहां पुलिस अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करेगी। पुलिस के स्टाल पर यूपी-112 आपात सेवा, कुंभ, एटीएस और यूपी कॉप ऐप का प्रदर्शन किया जाएगा।
    
एडीजी यूपी 100 असीम अरुण ने बताया कि स्टाल पर आने वाले मेहमानों को आपात सेवा 112 की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही यूपी एटीएस के घातक हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। तकनीक का सहारा लेते हुए आम आदमी के थाने गए बिना कैसे मदद की जा सकती है, यूपी कॉप एप के माध्यम से बताया जाएगा। पिछले वर्ष संपन्न कुंभ के आयोजन पर बनी फिल्म भी पुलिस के स्टाल पर चलाई जाएगी। यहां यूपी एटीएस की स्नाइपर, एमपी 5, क्वाड बाइक, रोप लांचर, पावर एसेंडर जैसे अत्याधुनिक साजो सामान का भी प्रदर्शन किया जाएगा।