दूध पीने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें

*🥛दूध पीने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें* 
 
नियमित दूध पीना एक अच्छी आदत है, लेकिन इसे पीने का पूरा फायदा तभी मिल पाएगा जब आप इसे पीने के कुछ नियम जानते हो। खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें दूध पीने के कुछ घंटे पहले भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, वरना सेहत को नुकसान पहुंचता है -


*1. तिल और नमक -* तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकासान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।


*2. उड़द -* उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।


*3. सिट्र‍िक फल -* सिट्र‍िक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।


*4.  दही -* दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।