ई-वीजा के पर्यटको को नेपाल से भारत आने पर लगी रोक, भारत सरकार के निर्देश के बाद लगा नोटिस

महराजगंज। भारत सरकार के निर्देश के बाद आब्रजन विभाग सोनौली ने ई-बीजा के स्थल मार्ग से आने वाले यात्रियों को भारत प्रवेश की रोक का नोटिस लगा दी है। सोनौली इमिग्रेशन ने सोमवार की चार बजे से ई वीजा होल्डरों को निर्देश दिया है की आप को स्थल मार्ग से नेपाल के लिए प्रस्थान दिया जाएगा लेकिन अराइवल नहीं दिया जाएगा। जिसके कारण सोनौली में वियतनाम, थाईलैंड, कोरिया, श्रीलंका, वर्मा, मलेशिया सहित अनेक देशों के करीब 600 से अधिक पर्यटक सोनौली में फंस गए हैं। तमाम पर्यटक वापस लौट गए।