पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आया है. पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी, 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं. विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, 'पुर्तगाल के साथ भारत (Bharat) के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है. हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costa) की दिसंबर, 2019 में भारत की यात्रा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून, 2017 में पुर्तगाल की यात्रा शामिल है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की