सीएए उपद्रव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को बनाया आरोपी, हनी फैसल के खिलाफ भी मिले सबूत

बिजनौर । नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ  बिजनौर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान एवं सपा नेता हनी फैसल ने भी 20 दिसंबर को बिजनौर में उपद्रव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों ने लोगों को खूब उकसाया था। शेरबाज पठान को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। शेरबाज पठान से जुड़े लोगों को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है।


नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को जिले में जमकर उपद्रव हुआ था। इस मामले में पूरे जिले में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए। पांच हजार से ज्यादा आरोपी बनाए गए थे। 146 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

झंडापुर मदरसे के संचालक डा.फुरकान महरबान, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, आदिल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सपा नेता हनी फैसल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसआईटी की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।