उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या, सरयू नदी पर महाआरती में लेंगे हिस्सा

मुंबई।  महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे। शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे दोपहर में भगवान राम की पूजा करेंगे और शाम में सरयू नदी के तट पर महाआरती में हिस्सा लेंगे।


राउत ने शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की अयोध्या की यह पहली यात्रा होगी। वह 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने थे।