CAA- FIR दर्ज होने के बाद भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी, अखिलेश की बेटी टीना भी पहुंची

लखनऊ- नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के बाद लखनऊ में महिलाओं का धरना चरम पर है। लखनऊ के घंटाघर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं में 159 के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी यह लोग घंटाघर पर डटी हैं। वहां पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी पहुंची थीं। उनका फोटो भी वायरल हो रहा है।


लखनऊ में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष जनसभा है, इसके बाद भी यहां पर महिलाओं का जोरदार विरोध जारी है। इसके खिलाफ सोमवार रात को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, इसके बाद भी इनका धरना-प्रदर्शन जारी है।