CAA: जेपी नड्डा ने दिया राहुल गांधी को चैलेंज, कानून पर 10 लाइन बोल दें तो उन्हें मान जाऊं

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने बृहस्पतिवार को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा था।

जेपी नड्डा ने जहां नागरिकता कानून पर भ्रांतियां दूरी की, वहीं विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उनके निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि 70 साल से अटके काम प्रधानमंत्री मोदी ने आठ महीने में पूरे कर दिए हैं। इससे विपक्ष बौखला गया गया और पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। 

नड्डा ने कहा कि लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई। आजादी के बाद जो निर्णयों हुए, उससे भारत को बहुत नुकसान हुआ। जो काम 70 वर्षों से लटके हुए थे, मोदी सरकार ने उन्हें आठ महीने में पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इससे सीएए पर भ्रम फैला रहे हैं। 


नड्डा ने चैलेंज देते हुए कहा कि सीएए पर राहुल गांधी 10 लाइन बोल दें और बताएं कि उसमें क्या है, तो मैं उन्हें मान जाऊँ। जो लोग कानून जानते नहीं है, उन्हें क्या मालूम होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में उपद्रव हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने निंदा नहीं की, बल्कि हिंसा फैलाने का काम किया। 

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस का नेतृत्व मानसिक दिवालियापन से गुजर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान की भाषा में बयान दिए। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 पर जो बयान दिया था, पाकिस्तान ने उसे संयुक्त राष्ट्र में तकरीर के दौर पेश किया था।