CAA: भाजपा की रैली में 51 फीट लंबा तिरंगा लेकर पहुंचे लोग, गूंजे भारत माता के जयकारे

आगरा।  आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। सीएए के समर्थन में लोग रैली स्थल पर तिरंगा लेकर पहुंचे। भाजपा के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। लोग वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाते रहे। 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। नड्डा और योगी ने जहां नागरिकता कानून पर भ्रांतियां दूरी की, वहीं विपक्ष को आड़े हाथ लिया।