दिल्ली विधानसभा चुनाव - कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सिद्धू-शत्रुघ्न शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शामिल हैं। 


इनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। वहीं गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।