बच्चों का वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

बच्चों का वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार



🌺अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों के कमजोर होने को लेकर परेशान रहते हैं। अपने बच्चे को सभी चीजें खाने की देने के बाद भी उनकी यह समस्या रहती है कि बच्चे का वजह बढ़ता ही नहीं है। यह परेशानी तक और बढ़ जाती है जब बच्चे को भूख ही कम लगे। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको 13 ऐसे आहारों के बारें में बता रहे हैं जो बच्चों का वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। यह चीजें बच्चे आसानी से खाते भी हैं और ना खाएं तो इन्हें आप क्रिएटिव तरीके से बच्चों को दे सकती हैं।स्नेहा समूह


🌻बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं


,🍃सबसे पहले आप बच्चों को ऐसे आहार दें जो आपके बच्चे को पोषक तत्त्व के साथ-साथ भूख भी बढ़ाएं। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण यह हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ होने के साथ-साथ तंदुरुस्त भी रहे। अब सवाल यह उठता हैं कि बच्चों को वजन बढ़ाने के लिए क्या-क्या खिलाएं। आइयें जानते हैं बच्चों का वजन बढ़ाने वाले फूड i) कौन से हैं:


🌹मलाई वाला दूध
अंडे
आलू
शकरकंद
नट्स
केला
दाल
फुल क्रीम दही
पनीर
रागी
घी
मूंगफली का मक्खन
हरी सब्जियाँ
जिंक से भरपूर भोजन
दूध में शहद
जैतून का तेल
एवेकादो
सब्जियों का सूप
खीर
घी हलवा
चीकू


,🌺बच्चों का वजन बढ़ाने वाले 13 मुख्य आहार


#1. 🌺मलाई सहित दूध


बच्चों का वजन (Bachon Ka Wajan) अगर कम हैं तो उसे मलाई वाला दूध पिलाना उचित माना जाता हैं। अगर दूध पीने से बच्चे मना करें तो आप उन्हें शेक, स्मूदी या चॉकलेट पाउडर मिलाकर दे सकती हैं।


#2. 🌺फुल क्रीम दही
पूरे क्रीम का दही भी एक उपयुक्त विकल्प हैं| बाजार में उपलब्ध फल वाला दही या फ्रूटी दही खरीदने से बचें क्योंकि उसमें बहुत अधिक मात्रा में शक्कर मिलाई जाती हैं। इसके बजाय दही के साथ कुछ फलों को मिलाकर अपने बच्चे को दीजिए। श्रीखंड दही की एक बढ़िया रेसिपी हैं जो कि बच्चों और शिशुओं को दी जा सकती हैं।


#3. 🌺घी व मक्खन


🌹घी और मक्खन फैट से भरपूर होते हैं। इन्हें दाल में डाल कर अपने बच्चो को दिया जा सकता हैं।


#4. 🥀सूप और हलवा
सब्जियों का पतला सूप या टमाटर का सूप बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है| इसके साथ सूजी का हलवा भी बेहद पौष्टिक और वजन बढ़ाने में मददगार होता हैं।


#5. ,🌺केला


केला एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत होता हैं| इसे दूध में मैश कर के देने से बच्चों के वजन में वृद्धि आती हैं| 1 साल के बच्चे के लिए केला शेक भी एक अच्छा विकल्प हैं।


#6.🥀 दाल
दाल में काफी प्रोटीन होता हैं| आप छोटे बच्चों को दाल का पानी पिला सकती हैं।


#7. 🌹हरी सब्जियाँ
बच्चों को हरी सब्जियाँ खिलाने की आदत डालें| हरी सब्जियों में भरपूर पोषक तत्त्वों के साथ पाचन तंत्र को साफ रखने की भी क्षमता होती हैं।


#8. 🥀जिंक से भरपूर भोजन
बच्चों के विकास के लिए जिंक एक बेहद अहम पोषक तत्व होता हैं। जिंक की कमी के कारण बच्चों को भूख कम लगती है इसलिये बच्चों को जिंक से भरपूर भोजन दें। जैसे कि तरबूज के बीज, मूंगफली, बींस, पालक, मशरूम और दूध आदि।


#9. 🌺आलू और अंडा


चित्र स्रोत: 🥀


🌹आलू को कार्बोहाइड्रेट और अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। बच्चों को आलू और अंडा खिलाने से भी वजन बढ़ता हैं।


#10. 🌺पनीर
शाम के नाश्ते के रूप में पनीर का एक टुकड़ा भी आपकी मदद कर सकता हैं। घर का बना पनीर एक अच्छा विकल्प है। ब्रोकोली पनीर, मैश आलू पनीर, मैश अंडा, चीज मैश के रूप में भी पनीर को दिया जा सकता हैं।


#11. 🌺नट्स
सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और विशेषकर नट्स विटामिन से भरपूर होते हैं| आप इनका पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर अपने बच्चे को दे सकती हैं।स्नेहा समूह


#12. 🍁एवेकादो और चीकू
यह दोनों फल भी काफी फायदेमंद होते हैं| इन्हें आप दूध के साथ या सादे तरीके से अपने बच्चो को दे सकती हैं।


#13🥀. रागी


🌻घी और गुड़ के साथ रागी का प्रयोग करके बच्चों का वजन बढ़ाया जा सकता हैं। इसके साथ शकरकंद और जैतून का तेल भी बच्चों का वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।


🌼ध्यान रखने योग्य बाते


🌹उपरोक्त आहार के साथ यह बात बिल्कुल नहीं भूलनी चाहिए कि बच्चों के लिए माँ के दूध से बेहतर और कुछ नहीं होता हैं। अगर बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है तो उसके दूध पीने की क्रिया पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:


#1🌺. 6 महीने के बाद ही बच्चों को माँ के दूध के साथ कुछ और देना चाहिए।
#2. 🌺6 महीने के बाद अन्य भोजन देने से पहले अपने वैद्य से जरूर राय लेनी चाहिए।
#3.🥀 छोटे बच्चों को थोड़ा-थोड़ा करके कम से कम दिन में 6 🥀बार खाना खिलाना चाहिए।
#4.🌺 बच्चों को जबरदस्ती खिलाने से बचना चाहिए।
#5. 🥀डालडा या वनस्पति तेल बच्चों के आहार में शामिल नहीं करने चाहिए।
#6. 🥀बच्चों को खिचड़ी, दूध, बिस्कुट, मैश्ड चावल, सब्जियाँ आदि भी देनी चाहिए।
#7.🥀 रोजाना बच्चों को दूध जरूर दें।


🌻वजन बढ़ाने वाले इन आहारों के आलावा भी आपको काफी बातें ध्यान रखनी चाहिए। जैसे कि बच्चे को खाने से पहले दूध ना दें क्योंकि ऐसा करने से कि बच्चे का पेट केवल दूध पीने से ही भर जाता हैं और वह अन्य चीजें ना खा पाता हो। इसलिए नाश्ता और लंच के समय खाने के बाद ही दूध या जूस दें अन्यथा उसकी भूख लिक्विड में ही मिट जाएगी और वह खाना नहीं खा पाएगा। बच्चा अगर खाने में अनबन करता हैं तो खाने को रोचक बनाये जैसे दलिया के साथ सब्जियों को मिलाकर, दही में फलों को मिलाकर देने से बच्चे का मन इनकी तरफ झुकेगा। केक, कुकीज, चॉकलेट, पिज़्ज़ा, बर्गर जैसे स्नैक्स हाई कैलोरी वाले तो होते हैं जिससे वजन बढ़ जाता हैं लेकिन इनके दुष्ट परिणाम भी कई होते हैं। इसलिये जितना हो सके, इन्हें कम देने की कोशिश करें।


🌺बच्चों को मोटा करने के यह तरीक अमूमन तो कारगर होते हैं लेकिन यदि बच्चे को बिलकुल भूख न लगती हो या खाना खाने के बाद उल्टी करता हैं या कुछ नया खाने से बीमार होता हैं तो आप डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि यह समस्या पेट के किसी बीमारी के कारण भी हो सकती हैं। इसलिए इस विषय में डॉक्टर को बताएं और सलाह ले कि क्या खिलाए और क्या नहीं।स्नेहा समूह
🌻🌺बच्चों का वजन बढ़ाने की 5 मिल्क शेक रेसिपीज


🌺बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है। खासकर बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में दूध एक खास भूमिका निभाता है लेकिन दूध के साथ बच्चों का छत्तीस का आंकड़ा सा होता है। बच्चे दूध को देखते ही दूर भागते हैं। जिन बच्चों का वजन कम होता है उनके लिए दूध पीना और ज्यादा जरूरी हो जाता है। आप बच्चों को दूध में बॉर्नविटा, कॉर्नफ़्लेक्स या अन्य स्वादिष्ट चीजें मिलाकर उन्हें पिलाने की कोशिश करती है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी मिल्क शेक रेसिपीज बताएंगे जो बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक तो होगी ही साथ ही साथ ही उन्हें बहुत पसंद भी आएगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी रेसिपीज जिन्हें पीकर आपके बच्चे का वजन बढ़ेगा और वह उसके लिए पोष्टिक भी होगा।


बच्चों के लिए मिल्क शेक रेसिपीज 🥀


#1. 🌺फ्रूट एंड नट मिल्क शेक


सामग्री🍂


दूध- 2 कप
केला- 1 कटा हुआ
सेब- आधा छीलकर कटा हुआ
अखरोट- 1 टेबल स्पून बारीक कटे हुए
पिस्ता- 1 टेबल स्पून बारीक कटे हुए
बादाम- 1 टेबल स्पून बारीक कटे हुए
खजूर- 1 टेबलस्पून
चीनी या शहद- 2 चम्मच


विधि🍁


सबसे पहले आप सारे मेवो को आधे घंटे के लिए भिगो कर रखें।
उसके बाद उनका सारा पानी निकाल कर काट ले और फलों को भी काट कर रख ले।
अब एक जार में सारे मेवे और फल डालकर दूध डाल दें।
फिर उसमें चीनी या शहद डालकर अच्छे से ग्राइंड कर ले।
जब वह बनकर तैयार हो जाए तो इसे एक गिलास में निकाल कर ऊपर से थोड़े से मेवे डालकर सजाएं।


नोट:🌺 फ्रूट एंड नट मिल्क शेक सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे मिलने वाले प्रोटीन के साथ-साथ यह आपकी ऊर्जा और अन्य पोषक तत्वों से गर्भ में बढ़ने वाले बच्चों के विकास में भी मदद करता है।


#2.🌺 डेट हनी बनाना शेक


सामग्री🌻


काले खजूर- 1/4 कप
दूध- 1 कप
केला- आधा कप
शहद- 2 चम्मच


विधि🌺


सबसे पहले एक कप दूध लेकर उसे गर्म करें।
दूध गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें और गर्म दूध में खजूर डाल दे।
🌹इसे 15 से 20 मिनट के लिए गर्म दूध में ही रहने दें।
उसके बाद अब खजूर वाले दूध में केला और शहद मिलाकर ब्लेंडर कर ले और स्मूथ मिल्क शेक बना ले।
आप चाहे तो आप इसे अपने बच्चे को ऐसे ही दे सकती है लेकिन गर्मियों के मौसम में मौसम में बर्फ मिलाकर या फिर थोड़ी देर फ्रिज में रख कर इसे अपने बच्चे को दे।


नोट: 🌺यह मिल्क शेक ऊर्जा से भरपूर होने के कारण आपके बच्चे का वजन भी बढ़ाएगा और उसकी भूख भी मिटाएगा।


#3. 🌺डेट एंड एप्पल शेक 🌾


सामग्री🌺


सेब- 1
दूध- 1 कप
खजूर- 4 से 5
शहद या चीनी- स्वादानुसार


विधि💐


🌺सबसे पहले आप दूध को पैन में डालकर गर्म कर लें।
फिर आप इस गर्म दूध में खजूर डालकर गैस बंद कर दें।
खजूर को कम से कम आधे घंटे के लिए दूध में ही रहने दें।स्नेहा आयूर्वेद ग्रुप
अब आप सेब लेकर इसे छीनकर काट लें व इसे दूध में मिला ले।
उसके बाद आप खजूर वाले दूध में शहद या चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर ले।
स्मूथ मिल्क शेक बनाकर आप अपने बच्चे को पिलाएं। इसको पीने से आपका बच्चा तरोताजा महसूस करेगा।


#4. 🌺स्ट्रॉबैरी और शहद मिल्क शेक


सामग्री🌼


दूध- 1 कप
स्ट्रौबरी- 100 ग्राम
शहद- स्वादानुसार


विधि🌻


सबसे पहले आप एक कप दूध लेकर इसे गर्म करके ठंडा कर लें।
🥀स्ट्रौबरी के हरे डंठल निकालकर इसे अच्छे से धो ले।
स्ट्रॉबैरी को बीच से दो भागों में काट लें।
🥀आप ब्लेंडर में स्ट्रौबरी, शहद और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से ग्राइंडर कर ले।
🌺जब स्ट्रौबरी अच्छे से पिस जाए तो इसमें बचा हुआ दूध डाल दे और दोबारा इसे अच्छे से ब्लेंडर कर ले ताकि यह अच्छे से मिक्स हो जाए।स्नेहा समूह
🍂स्वादिष्ट स्ट्रौबैरी शेक तैयार है। आप अपने बच्चे को मजे से यह मिल्कशेक पिलाएं।


#5.🌺 मैंगो शेक


सामग्री🌺


आम- 1 पका हुआ
दूध- 1 कप
चीनी या शहद- स्वादानुसार
विधि🌺


🌹सबसे पहले आम को धोकर छीन लीजिए।
आम के गूदे के टुकड़े काट लीजिए।
अब आम के टुकड़े को जार में डालिए और उसमें चीनी या शहद भी मिलाकर व थोड़ा दूध डालकर उसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लीजिए।
🥀जब इसकी अच्छी सी स्मूदी बन जाए तब आप इसमें बाकी बचा हुआ दूध डालकर अच्छे से ग्राइंडर कर ले।
जब सब अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप यह गिलास में डाल कर अपने बच्चे को दें।
🌻🌻आप मैंगो शेक में आइसक्रीम इत्यादि भी डाल सकती है जिससे यह और ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा।