पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर होगी बारिश




नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भविष्यवाणी करते हुए आने वाले कुछ दिनों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। बताया गया कि अगले दो दिनों तक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ  के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीप में होने की संभावना है। कहा गया कि आज यानी शुक्रवार को ओडिशा, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के चलने और साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, आइएमडी ने अपने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन में जानकारी दी है।