शक्ति नायडू का कुख्यात साथी भूरा पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ।  जनपद में शुक्रवार को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश भूरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। भूरा दिल्ली के एक कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू का साथी है। शक्ति नायडू की दो दिन पहले मेरठ में ही एनकाउंटर के दौरान मौत हो गई थी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के मोदीपुरम इलाके में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में रवि भूरा नाम के बदमाश को पुलिस की गोली लग गई। जबकि रवि भूरा का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने भूरा के पास से एक क्रेटा
 कार और पिस्टल बरामद की है। 
भूरे का काफी लंबा इसका अपराधिक इतिहास है। यह शक्ति नायडू के साथ अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह गैंग जमीन कब्जाने का काम भी करते हैं। जिसके लिए यह हत्या तक की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस रवि भूरा का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। भूरा कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई हनी की हत्या में भी वांछित चल रहा था।