भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 13 जनवरी को

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत महापात्रा होंगे विशिष्ट अतिथि

लखनऊ 12 जनवरी 2022

भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रथम स्थापना दिवस समारोह कल दिनांक 13 जनवरी 2022 को रात्रि 8:00 बजे मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व गौ सेवा प्रमुख श्री अजीत महापात्रा तथा मुख्य वक्ता भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी रहेंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर प्रयाग दत्त जुयाल करेंगे।

यह जानकारी भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक श्री हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने दी।

श्री तोमर ने बताया कि कोरोना के चलते इस कार्यक्रम का गूगल मीट पर ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि यूं तो हर प्रांत अपने स्तर पर कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है,  लेकिन केंद्रीय स्तर पर एक सामूहिक कार्यक्रम होना चाहिए इस नाते गूगल मीट पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।